एमिटी इंटरनेशनल स्कूल, सेक्टर 46, गुरुग्राम लगातार एजुकेशन, इनोवेशन और रिसर्च की दिशा में नए मुकाम हासिल कर रहा है। डॉ. (श्रीमती) अमिता चौहान, चेयरपर्सन, एमिटी ग्रुप ऑफ स्कूल्स के दूरदर्शी नेतृत्व और विद्यालय की प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) आरती चोपड़ा के मार्गदर्शन में छात्रों को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं।

इसी कड़ी में विद्यालय की 11वीं क्लास की छात्रा सुहानी गुप्ता ने 30 और 31 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित आईरिस नेशनल फेयर 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है। इसमें देशभर से चुने गए होनहार छात्र अपने विज्ञान से जुड़े प्रोजेक्ट पेश करते हैं।
सुहानी ने कक्षा 11 की छात्रा होते हुए भी इस कठिन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। पहले उन्हें दो ऑनलाइन राउंड पास करने पड़े। इसके बाद उनका चयन डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में हुए फाइनल राउंड के लिए हुआ। वहाँ उन्होंने देश के 59 छात्रों के साथ मुकाबला किया और टॉप 15 गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में जगह बनाई।
सुहानी का प्रोजेक्ट फिजिक्स और स्पेस साइंस से जुड़ा था। उन्होंने अपने विषय को बहुत साफ और आत्मविश्वास के साथ समझाया, जिसे जजों ने खूब पसंद किया।
स्कूल की प्राचार्या डॉ. आरती चोपड़ा ने सुहानी को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत उनकी मेहनत और लगन का नतीजा है और इससे दूसरे छात्रों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
सुहानी की इस सफलता से एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में खुशी का माहौल है और स्कूल ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।



