
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 11 जुलाई। फरीदाबाद के सामाजिक कार्यकर्ता जसवंत पवार सैनी ने नामित पार्षद बनाए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया है।
चंदावली गांव के निवासी जसवंत पवार सैनी पर्यावरण क्षेत्र में किए गए अपने कार्यों के लिए जाने जाते हैं। पृथला विधानसभा क्षेत्र से इस बार जसवंत कुमार सैनी को नामित पार्षद घोषित किया गया है।