
image file source: social media
छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटने वाला था विनोद
चाचा की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज
झज्जर (विनीत नरूला), 22 जनवरी। बादली-ढांसा बॉर्डर के बीच हुए एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक जवान की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादली निवासी धर्मबीर का 30 वर्षीय पुत्र विनोद सेना में भर्ती था। सैन्य जवान विनोद कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। विनोद कल ड्यूटी पर वापस जाने वाला था। हादसे के समय विनोद गाड़ी में सीएनजी भरवाने के लिए गया था। ढांसा बॉर्डर के पास सड़क किनारे टाटा-407 नुमा गाड़ी खड़ी। जिससे विनोद की गाड़ी टकरा गई। जिसमें विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दमतोड़ दिया।
पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि चाचा सतबीर की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।