
Bilkul Sateek News
महेंद्रगढ़, 2 जून। महेंद्रगढ़ में कल देररात एक तेज रफ्तार कार नियंत्रण खोकर डंपर में घुस गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से चिपक गई और उसमें सवार चारों दोस्तों की मौत हो गई। कार की खिड़कियों को कटकर से काटने के बाद 5 घंटे बाद चारों की लाश को बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 दोस्त गुरुग्राम से महेंद्रगढ़ जिले के गांव नीमहेड़ा में कुआं पूजन कार्यक्रम में आए थे। गौरव की बुआ की लड़की के यहां कुआं पूजन कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात को करीब 2 बजे चारों वर्ना गाड़ी से वापस गुरुग्राम जा रहे थे। उन्हानी गांव के पास नहर के नजदीक रोड टूटा हुआ है। वहां पर बड़ी-बड़ी टाइलें लगी हुई हैं। इन टाइलों में चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार आगे जा रहे डंपर में जा घुसी। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए थे। पहले क्रेन के जरिए कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद कार की खिड़कियों को काटकर उसके अंदर से चारों लोगों को निकाला। मौके से मिले आधार कार्डों से ही मृतकों की पहचान हुई है।
25 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर गौरव 3 तो गौरव तीन में सबसे बड़ा था। उसका एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी 5, छोटी बेटी 3 और बेटा 2 साल का है। वहीं 27 वर्षीय सचिन होम इंटीरियर और जिम चलाता था। उसका 3 साल का बेटा है।
24 वर्षीय कंवरपाल की 3 महीने पहले ही 1 मार्च को शादी हुई थी। वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। 29 वर्षीय अंकित गुरुग्राम में हीरो होंडा सुपर लेबोरेटरी में जॉब करता था। कंवरपाल गौरव की बुआ का लड़का था। वहीं सचिन रिश्ते में गौरव का भतीजा लगता था। गौरव व सचिव गुरुग्राम के गांव सिकोपुर के, कंवरपाल फर्रुखनगर का अंकित उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।