Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 19 जनवरी। फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो अंगूठी और चार जोडी टॉप्स बरामद हुए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपूर्व दास निवासी सेक्टर-31 फरीदाबाद ने पुलिस को एक शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि 29 अप्रैल 2025 को जब वह काम से वापस आया तो उसने पाया कि किसी ने उसके घर का ताला तोड़कर आभूषण व नगदी चुरा लिए हैं। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-31 में चोरी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित निवासी मोल्डबंद दिल्ली को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि अमित ने चोरीशुदा दो अंगुठी व 4 जोड़ी टोपस मामले में पहले गिरफ्तार चोर मूलचंद व बजरंग से एक लाख रुपये में खरीदे थे। अदालत में पेश कर आरोपी को जेल भेजा गया है।



