Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 19 जनवरी। पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं द्वारा नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने कार्रवाई करते हुए 315 ग्राम गांजा सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 17 जनवरी को अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुनील निवासी यादराम कॉलोनी फरीदाबाद को 315 ग्राम गांजा सहित भोजपुरी धर्मशाला के पास से काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में एन.डी.पी.एस. की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि सुनील 315 ग्राम गांजा 3000/- रुपये में दिल्ली से खरीदा कर लाया था। आरोपी पर पहले अवैध शराब बेचने के दो मामले दर्ज है। अदालत में पेश कर आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।



