
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
पानीपत, 19 मार्च। पानीपत में दो नाबालिग दोस्तों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। दोनों को बुरी तरह से चाकू मारे गए थे। चाकू दोनों के दिलों के आर-पार हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाएगी।
हत्याकांड पानीपत शहर के नूरवाला का है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही दोनों दोस्तों का किसी से झगड़ा हुआ था। आरोपी पक्ष की तरफ से सरेआम हत्या करने की धमकी दी गई थी। मंगलवार को दोनों को चाकूओं से गोद दिया। दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद घटनास्थल पर पुलिस की टीमें पहुंची और जांच में जुट गई।
दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे और साथ ही रहते थे। मृतकों की उम्र भी लगभग 17 साल की ही थी। चाकू से वार के दौरान दोनों के दिल फट गए थे। आज दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।