
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 22 अगस्त। गुरुग्राम में देररात एक अधेड़ की हत्या कर हत्यारे उसकी लाश को सड़क किनारे फेंक फरार हो गए। मृतक का रात में किसी के साथ विवाद हो गया था। बाद में पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खांडसा में आज सुबह सेक्टर 37 पुलिस स्टेशन क्षेत्र में 50 वर्षीय राजेश का लाश सड़क किनारे मिली। जिसके सिर पर चोट के निशान थे। राजेश का बीती रात कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, हत्या आज सुबह 3 से 4 बजे के बीच हुई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।