
Bilkul Sateek News
गुजरात के अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल एयरपोर्ट पर एक दुखद हादसे में एयर इंडिया का विमान, जो लंदन जा रहा था, उड़ान भरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। एयरपोर्ट से जैसे ही विमान ने टेकऑफ किया उसके तुरंत बाद ही वह नीचे की ओर आने लगा और एक इमारत से जा टकराया। इमारत से टकराते ही वह आग के गोले में तब्दील हो गया। हादसे में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।
बताया जा रहा है कि विमान में 242 यात्री सवार थे। जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी का नाम भी बताया जा रहा है। हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल रहे हैं। जिनमें दिखाई दे रही लाशों को देख कर अच्छों-अच्छों के दिल दहल उठें। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उड़ान भरने के तुरंत बाद ही प्लेन नीचे की तरफ आने लगा। उसके 12 सेकेंड के अंदर प्लेन एक इमारत से टकराता है और कुछ ही सेकेंड में वो आग के गोले में तब्दील हो जाता है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। इस दौरान जगह-जगह पूरी तरह से जली हुई निर्वस्त्र लाशें बिखरी पड़ी थी। इनमें से कइयों की पहचान तक करना मुश्किल हो रहा था। खबर लिखे जाने तक बचाव व राहत का कार्य चल रहा था और शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा जा रहा था। हादसे में झुलसे और घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। कई लोग जिंदगी और मौत के बीच में झूल रहे हैं। हादसे में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है।
इस बीच, एयर इंडिया ने इस हादसे के बाद शोक व्यक्त करने के लिए अपना एक्स हैंडल काला कर दिया है।