
file photo source: social media
मतगणना 8 को, चुनाव आचार संहिता लागू
Bilkul Sateek News
नई दिल्ली, 7 जनवरी। चुनाव आयोग ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा की। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 को मतगणना। दिल्ली विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी है। चुनाव की घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त होगा। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीट पर जीत हासिल करके सरकार बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी को 8 सीटें मिली थी। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था।
दिल्ली विधानसभा में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार 2 लाख 8 हजार नए मतदाता जुड़े हैं। दिल्ली में इस बार 13 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। दिव्यांग और बुजुर्ग वोटरों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मतदान एक ही चरण में होेगा। चुनाव आयोग ने 6 जनवरी को मतदाताओं की अंतिम सूची जारी की थी।