Bilkul Sateek News
सूरजकुंड/फरीदाबाद (अजय वर्मा), 17 नवंबर। सूरजकुंड में उत्तरी क्षेत्र की 32वीं क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू हो गई है और इसकी अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह कर रहे हैं। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री इस बैठक के मेजबान है। इस बैठक में आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री तथा राज्यपाल के अलावा सचिव भी शामिल हैं l प्रदेशों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, राजस्थान और जम्मू कश्मीर शामिल है, जबकि केंद्रशासित प्रदेशों में दिल्ली चंडीगढ़ और लद्दाख शामिल हैं।
बताया गया है कि इस बैठक में 30 मुद्दों पर चर्चा होगी –
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गृहमंत्री अमित शाह का मंच पर स्वागत किया। वहीं तमाम राज्यों से आए मुख्यमंत्री का भी हरियाणा के सीएम ने स्वागत किया। आपको बता दें, इस क्षेत्रीय बैठक का मुख्य मुद्दा केंद्र सरकार और राज्य सरकारों तथा केंद्रशासित प्रदेशों में तालमेल तथा समन्वय स्थापित करना होता है। इसके,बसाथ ही राज्यों की समस्याओं, विकास और सुरक्षा आदि मुद्दों पर भी विशेष रूप से चर्चा और विचार परामर्श होता है। हाल ही में आतंकवाद की घटनाओं के मद्देनजर जहां कई लेयर की सुरक्षा का चक्कर बनाया गया है और कवरेज के लिए सिर्फ मान्यता प्राप्त पत्रकारों को ही छूट दी गई है। आज सुबह बैठक शुरू होने से पहले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू और हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने इस बैठक में उठाई जाने वाले मुद्दों पर जानकारी दी और बताया कि इस तरह की बैठक का उद्देश्य क्या होता है l




