Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 अक्टूबर। हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने आज बताया कि अब तक मंडियों में 13.68 लाख मैट्रिक टन धान की आवक हुई है, जिसमें से अब तक 10 लाख मैट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। तो वहीं 5.65 लाख मैट्रिक टन धान का उत्थान किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक 81,410 किसानों से धान की खरीद की जा चुकी है। किसानों की खरीदी हुई फसल का अब तक सरकार ने 1014,19 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान भी किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों की फसल को लेकर पूरी तरीके से गंभीर है। जिसके चलते किसानों को फसल का उचित रेट सरकार की ओर से एमएसपी के माध्यम से दिया जा रहा है।
वहीं, मंत्री राजेश नागर ने मौसम विभाग द्वारा 2 दिन के बारिश अलर्ट पर कहा कि मंडियों के अंदर एक अधिकारी की 24 घंटे ड्यूटी होती है। किसी प्रकार की कमी होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और सभी मंडियों के अंदर बाहर दाने के पुख्ता इंतजाम है, फिर भी कोई कमी होती है तो उस पर भी विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा।
वहीं कांग्रेस में गुटबाजी और खींचातानी पर राज्य मंत्री राजेश नागर बोले की कांग्रेस में पहले से ही गुटबाजी थी और अब नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद गुटबाजी साफतौर पर देखने को मिल रही है। वहीं, अहीरवाल के चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस में कोई बदलाब नहीं होगा, मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी जाति और धर्म पर विश्वास नहीं करती भारतीय जनता पार्टी सभी जाति और धर्म के साथ चलती है।



