फरीदाबाद में दिव्यांगों की साइकिल रैली का आयोजन
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 दिसंबर। फरीदाबाद में दिव्यांगों को सशक्त सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद में दिव्यांगों की संस्थाओं ने मिलकर किया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची फरीदाबाद के मेयर प्रवीण बत्रा जोशी का लोगों ने स्वागत किया।
इस मौके पर फरीदाबाद की मेयर ने कहा कि सरकार का और हमारा संकल्प है कि हम दिव्यांगों को सशक्त सक्षम और आत्मनिर्भर बनाएं। इसको लेकर लगातार फरीदाबाद की संस्था स्पेशल अचीवर काम भी कर रही है। आज इस रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करना हमारा मकसद है।
साइकिल रैली में सैकड़ों की संख्या में फरीदाबाद निवासी और दिव्यांग शामिल हुए। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन माधवी हंस ने बताया कि दिव्यांग होना कोई कमजोरी नहीं है। भगवान हमें ऐसी ताकत और ऐसा होना जरूर देता है। बस समझने की जरूरत है मेरी कोशिश है कि हर दिव्यांग व्यक्ति जिंदगी में आगे बढ़ता रहे किसी के आगे झुके नहीं।



