Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 10 दिसंबर। फरीदाबाद के मझावली गांव में एक बार फिर सिटी बस चालक के साथ तीन बदमाशों ने मारपीट की। घायल अवस्था में सिटी बस चालक प्रेम सिंह को इलाज के लिए बल्लभगढ़ सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टर द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। इस पूरी घटना में प्रेम सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
दरअसल पूरी घटना बीते कल की है, जहां सिटी बस चालक प्रेम सिंह अपनी बस को लेकर सवारियों को छोड़ने के लिए मझावली गांव गया था। तभी नवादा गांव के रहने वाले पवन नागर ने अपने दो और अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रेम सिंह से मारपीट शुरू कर दी। इस पूरी घटना में प्रेम सिंह के सिर पर काफी चोटें आई हैं। जिसके बाद घायल अवस्था में प्रेम सिंह को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
वहीं, जानकारी देते हुए सिटी बस चालक प्रेम सिंह ने बताया कि पवन नागर नवादा गांव का रहने वाला है और वह भी सिटी बस चलता है। कई दिन पहले उसका अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बात को लेकर उसने उसके साथ मारपीट की है, क्योंकि पवन चाहता है कि उसके झगड़े में सभी सिटी बस चालक शामिल हो और हड़ताल करें। फिलहाल प्रेम सिंह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।



