
विकास व गोली अपने साथियों के साथ मांगते हैं हफ्ता
अपनी पत्नी को भी हफ्ता वसूली में लगाया
सैकड़ों लोगों ने नगर निगम अधिकारियों से की शिकायत
संयुक्त कमिश्नर ने कहा होगी कार्रवाई
Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 22 जनवरी। फरीदाबाद में अवैध साप्ताहिक बाजारों में सामान बेचने वालों से कुछ गुंडे जबरन हफ्ता वसूली कर रहे हैं। इनकी हफ्ता वसूली से तंग छोटे-छोटे सैकड़ों दुकानकार आज नगर निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को हफ्ता वसूली करने वाले गंुडों के बारे में बताया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होेंने कहा कि हमारी कमाई बहुत कम है और ऊपर से गुंडे हमसे जबरन वसूली करते हैं। वहीं, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर जितेंद्र गर्ग ने कहा कि हफ्ता वसूली करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
मालूम हो कि फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से साप्ताहिक बाजार लगते हैं। जिनमें ये लोग दुकान लगाते हैं। इन लोगों से हफ्ता वसूली की जा रही है। इसको लेकर सैकड़ों लोगों ने आज नगर निगम अधिकारियों को शिकायत दी है। वही निगम के अधिकारियों ने उगाही करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। लोगों का कहना है कि वह छोटी-सी दुकान लगाते हैं उसकी आवाज में जो कमाई होती है यह दबंग लोग उनसे जबरन वसूली कर कर ले जाते हैं।
वहीं, नगर निगम के संयुक्त कमिश्नर जितेंद्र गर्ग ने कहा कि 200 के करीब लोग उनसे आकर मिले हैं और उन्होंने बताया है कि कुछ लोग उनसे बाजार लगाने की एवज में उगाही करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया जाएगा और बाजार भी अवैध रूप से नहीं लगने दिया जाएगा।