Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 जनवरी। फरीदाबाद के सेंट्रल पार्क सेक्टर 12 में आज फाउंडेशन अगेंस्ट थैलेसीमिया संस्था द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की मदद के लिए ब्लड डोनेट करने वाले लोगों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय अभिषेक जोरवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने ब्लड डोनेट करने वाले लोगों को सम्मानित किया।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने कहा कि संस्था को जब भी थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों की सहायता के लिए ब्लड की आवश्यकता हो तो पुलिस प्रशासन को सूचित करें। ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन कराकर फरीदाबाद पुलिस थैलेसीमिया बच्चों की सहायता के लिए ब्लड डोनेट करने में अग्रिम भूमिका निभाएगी।




