Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 जनवरी। फरीदाबाद यातायात पुलिस आज अचानक बीके सिविल अस्पताल में निजी एंबुलेंसों की जांच करने के लिए पहुंचीं। जिससे वहां मौजूद निजी एंबुलेंस चालकों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि हाल ही में देररात एक महिला के साथ हुए गैंगरेप के मामले में कहा जा रहा है कि इस वारदात को एक एंबुलेंस में अंजाम दिया गया था। इसलिए इस औंचक चैकिंग को इस चर्चित गैंगरेप मामले से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। वहीं, यातायात पुलिस के ए एस आई इंद्रजीत ने इसे रूटीन चैकिंग बताया और कहा कि यहां खड़ी केवल एक एंबुलेंस के कागज में कमी पाए जाने पर उसका चालान काटा गया है।
वहीं, निजी एंबुलेंस चालकों और निजी एंबुलेंस एसोसिएशन के प्रधान प्रेमचंद ने बताया कि उनके ग्रुप के तमाम एंबुलेंस चालकों की गाड़ी के सभी कागज पूरे हैं और केवल एक गाड़ी के इंश्योरेंस नहीं होने के चलते उसका चलान काटा गया है। वहीं, उन्हें इस चेकिंग अभियान से कोई भी परेशानी नहीं है। बल्कि वह चाहते हैं कि कुछ एंबुलेंस चालक अवैध रूप से किसी भी गाड़ी को एंबुलेंस बनकर चला रहे है। ऐसे एंबुलेंस चालकों को रोका जाए जिसके लिए वह ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करने के लिए तैयार हैं।



