Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 6 जनवरी। मुख्यमंत्री उड़ान दस्ता फरीदाबाद को आज एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एनआईटी क्षेत्र में राशनडिपो धारक द्वारा असल कार्डधारकों को सरकारी राशन वितरित ना करके कालाबाजारी करने की नीयत से ऑनलाइन स्टाक से अधिक स्टाक जमा किया हुआ है।
https://youtu.be/pLaAAii3164
इस सूचना के संबंध में डीएसपी साकिर हुसैन के नेतृत्व में टीम तैयार की गई और मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद द्वारा संदीप निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ जवाहर कालोनी कालोनी एनआईटी फरीदाबाद में शिवराज के राशनडिपो का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर महेश नोमिनी हाजिर मिला। जिसने स्टाक का निरीक्षण कराया। इस डिपो धारक को विभाग से मशीन नंबर 108800100232 व 2 अन्य राशनडिपो धारक अजय की मशीन नंबर 108800100280 व वीरेंद्र की मशीन नंबर 108800100107 की सप्लाई अटैच की हुई मिली। निरीक्षण पर तीनों डिपो के स्टॉक का भौतिक व ऑनलाइन स्टॉक अनुसार मिलान किया गया। मिलान करने पर तीनों राशनडिपो के स्टॉक में कुल 374 कट्टे गेहूं, 1138 लीटर तेल और 5.20 क्विंटल चीनी मिली। भौतिक निरीक्षण पर ऑनलाइन स्टॉक व मौके पर मिले राशन का मिलान करने पर 31 लीटर तेल अधिक, 10 किलो चीनी तथा 32.49 क्विंटल गेहूं अधिक मिला। इस संबंध में संदीप निरीक्षक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की शिकायत पर राशनडिपो धारक के खिलाफ थाना सारण फरीदाबाद में मामला दर्ज कराया गया है।




