Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 16 मई। जहां देश भर में तिरंगा यात्रा निकालकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा हैं। वहीं, कल बीती शाम फरीदाबाद जिले में भी हजारों लोगों ने सड़कों पर उतरकर ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाते हुए विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें महिलाओं समेत हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग शामिल हुए और भारत माता की जयघोष और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाएं।
इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और अन्य विधायकों के अलावा भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए और हाथों में तिरंगा उठाकर तीनों सेनाओं की शान में उनके शौर्य और पराक्रम का बखान किया। यह यात्रा बीके चौक से शुरू होकर एनआईटी पांच नंबर मार्केट तक निकाली गई। जहां-जहां से यह यात्रा गुजरती गई लोग इसमें शामिल होते गए और देखते ही देखते तिरंगे का सैलाब सड़कों पर बहता हुआ देखा गया।
तिरंगा यात्रा में नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में हर वर्ग के आम नागरिकों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों के अलावा पूर्व सैन्य अधिकारी और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के डॉक्टरों के साथ-साथ धार्मिक सामाजिक संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। चारों ओर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद जिस तरह से भारत सरकार ने शासन निर्णय लिया और भारतीय सेवा ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। उसको देखते हुए हम सभी भारतीय सेना के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। सेनाकेवल सीमाओं की रक्षा ही नहीं करती, बल्कि वह राष्ट्र के आदर्श सम्मान का प्रतीक है और यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सपूतों के सम्मान में एक छोटा-सा लेकिन सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि आप और आंतकवाद सहन नहीं होगा और उसे युद्ध के रूप में देखा जाएगा।
इस तिरंगा में शामिल हर वर्ग के लोगों का जोश देखते ही बनता था। लोगों का कहना था कि उन्हें भारतीय होने का गर्व है और यह सिर्फ तिरंगा यात्रा नहीं बल्कि विजय का जश्न है। लोगों का कहना था कि हमें अपनी सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर गर्व है, जिन्होंने पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर बिठा दिया। वही रिटायर्ड आर्मी ऑफिसरों ने कहा कि हमारी तीनों सेनाए हर स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है जिसके चलते पाकिस्तान पस्त हुआ है।



