Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 25 नवंबर। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा हर साल की तरह इस बार भी 19 – 25 नवंबर तक विश्वदाए सप्ताह यानी विश्व विरासत दिवस सूरजकुंड में मनाया गया। जहां विभिन्न स्कूलों के हर उम्र के बच्चों ने विश्व विरासत विषय पर ड्राइंग कंपटीशन और लेखन कंपटीशन में भाग लिया।
इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी अजीत सिंह और उनकी पूरी टीम मौजूद रही। वहीं हरियाणा टूरिज्म के जनरल मैनेजर हरेंद्र यादव और सूरजकुंड थाना प्रभारी ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और उनके द्वारा बनाई गई ड्राइंग की तारीफ की। इस कंपटीशन में बच्चों ने ताजमहल, इंडिया गेट, भारतीय फ्लैग, लाल किला और भारतीय कल्चर के ऊपर ड्राइंग बनाई। वहीं कई छात्रों ने वंदे मातरम की थीम पर लेख लिखें। वहीं कई छात्रों ने भारत के इतिहास को अपनी लेखनी से कागज पर उतारा।
इस मौके पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आज विश्व विरासत दिवस पर जहां बच्चों में भारतीय विरासत विषय पर ड्राइंग कंपटीशन करवाया गया। वहीं, वंदे मातरम की थीम और इतिहास के बारे में लिखने की प्रतियोगिता रखी गई थी। वहीं उन्होंने कहा कि हर साल 19 से 25 नवंबर तक वर्ल्ड हेरिटेज दिवस सप्ताह मनाया जाता है। जिसमें बच्चों को पुरानी विरासत के बारे में जानकारी दी जाती है और उन्हें बताया जाता है कि हमें अपनी पुरानी विरासतों को संभाल कर रखने की जरूरत है।
वहीं, इस मौके पर विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे हरियाणा टूरिज्म के जनरल मैनेजर रविंदर यादव और सूरजकुंड थाना प्रभारी ने कहा कि विश्व विरासत दिवस पर विभाग द्वारा जो कार्यक्रम रखा गया है, उसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं और बच्चे यहां काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं और यह बच्चे इतिहास को सोचेंगे समझेंगे और आगे बढ़ेंगे। सूरजकुंड थाना प्रभारी ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और यहां वह बहुत ही सुंदर-सुंदर चित्र बना रहे हैं। यही बच्चे बड़े होकर भविष्य में बड़े अफसर वैज्ञानिक डॉक्टर आदि बनेंगे। थाना दक्षिणी ने कहा कि आज हम अपनी पीढ़ी को जो दे रहे हैं फिर यह बच्चे आगे बड़े होने के बाद अपनी पीढ़ी को देंगे।
वहीं, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा आयोजित इस कंपटीशन में पहुंचे बच्चों में भारी उत्साह देखा गया। इस कंपटीशन में बच्चों ने ताजमहल, इंडिया गेट, भारतीय फ्लैग, लाल किला और भारतीय कल्चर के ऊपर ड्राइंग बनाई। वहीं कई छात्रों ने वंदे मातरम की थीम पर लेख लिखें। वहीं कई छात्रों ने भारत के इतिहास को अपनी लेखनी से कागज पर उतारा।
क्या कहा छात्रों ने…
-
आराध्या छात्रा – मैंने अपनी ड्राइंग में भारतीय झंडा, ताजमहल और भारतीय कल्चर दिखाया है।
-
मोनिका – मैंने भारतीय कल्चर पर ड्राइंग बनाई है, ताकि हम अपने कल्चर को जान सके।
-
विद्यांश तिवारी – इस तरह की प्रतियोगिता में आने से हमारी नॉलेज बढ़ेगी और स्किल मजबूत होगी।
-
हरमन सिद्धू – मैं इंडिया की पहचान लालकिला बना रहा हूं।
-
अमित अहीरवाल – मैंने लालकिला बनाया है और चाहता हूं सभी भारत की विरासतों के बारे में जान सके।
-
प्रेरणा – मैं अपनी पेंटिंग में इंडिया गेट को दर्शा रही हूं।
-
दीपशिखा छात्रा – मैं वंदे मातरम के इतिहास के बारे में लिख रही हूं।
-
पुनीत छात्र – मैं भारत के पूरे इतिहास को लेकर लिखा है कि कब देश आजाद हुआ था और उससे पहले क्या परिस्थितियां थीं।



