Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 7 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आज सूरजकुंड में आयोजित आत्मनिर्भर भारत स्वदेशी मेले के समापन पर पहुंचे। दोनों ने इस दौरान विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।
इस मौके पर पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि सूरजकुंड को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर मजबूत करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिल्प मेले के बाद दीवाली मेले को भी निरंतर विस्तार देगी। उन्होंने सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामना भी दी।
शर्मा ने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के समय में सूरजकुंड मेले में जो बदलाव हुए, उनकी छटा आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यकाल में निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी को बढ़ावा दे रहे हैं और हरियाणा भी इस अभियान को आगे बढ़ रहा है। और विकसित भारत का मार्ग आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी के रास्ते से जाता है
इस मौके पर विधायक मूलचंद शर्मा, धनेश अदलखा, सतीश फागना, हरेंद्र सिंह, कंवर सिंह यादव, बिमला चौधरी और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी मौजूद थीं।




