Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 18 दिसंबर। गुरुग्राम पुलिस नशे के खिलाफ लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। इसी अभियान के तहत आज एएसआई महेश कुमार के नेतृत्व में लॉर्ड कृष्णा कॉन्वेंट स्कूल, सूरत नगर फेस 2 में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं और शिक्षकों को नशे से दूर रहने, आत्मरक्षा के महत्व और डायल 112 व साइबर क्राइम से बचाव पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शतरंज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।



