Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 2 फरवरी। डीपीजी कॉलेज गुरुग्राम में 15वें वार्षिक खेल महोत्सव ‘स्पर्धा 2026’ का शुभारंभ पूरे उत्साह के साथ किया गया। यह महोत्सव 6 फरवरी तक चलेगा, जिसमें 5 से अधिक दिनों तक प्रतियोगिताएं, 20 से अधिक खेल स्पर्धाएं तथा सैकड़ों खिलाड़ियों की सहभागिता देखने को मिल रही है। ‘स्पर्धा’ का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, टीम वर्क और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश शर्मा (विधायक, गुरुग्राम) रहे। समारोह में खेल जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित खिलाड़ियों एवं अधिकारियों ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक परेड और सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुतियों से हुई। इसके साथ ही खेल जगत में अपनी पहचान बना रहे खिलाड़ियों जितेंद्र सिंह, रितु यादव, गीता यादव, प्रिया यादव, चंचल शर्मा, इशिका, रामकुमार यादव, सुनील गुर्जर, परमजीत अर्चना, नितिन भारद्वाज, मनीष यादव, टीपू यादव, दिव्यांशी, रितु, सिमरन कटारिया, साक्षी, नितिन, क्रिश, जगदीप, प्रीति दुष्यंत तथा पराग को उनकी उपलब्धि के लिए स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
कॉलेज के चेयरमैन राजेंद्र गहलोत तथा सेक्रेटरी नरेंदर गहलोत ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। वाइस चेयरमैन दीपक गहलोत ने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा खेल और रक्षा बलों की परंपरा के लिए जाना जाता है। खेलों के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाते हुए इस गौरवशाली परंपरा को निरंतर बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों में मयंक डागर (आईपीएल खिलाड़ी), राजकुमार सांगवान (अर्जुन पुरस्कार विजेता, सुनील डाबस (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता, कबड्डी), दिलीप छिल्लर (भारतीय कबड्डी खिलाड़ी), धीरज पहलवान (कुश्ती), दुष्यंत दलाल (कुश्ती), शमशेर कटारिया (क्रिकेट), नितिन भारद्वाज (गुरुग्राम फुटबॉल एसोसिएशन) तथा शैलेंद्र यादव (प्रेसिडेंट, ब्लाइंड क्रिकेट बीसीसीआई, इंडिया), फूल सिंह, राम सिंह, परमजीत यादव पहलवान और मुकेश डागर भी मौजूद थे।
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता सुनील डाबस ने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, “खेलोगे-कूदोगे तो बनोगे नवाब,” और खेलों को जीवन में अनुशासन व सफलता का माध्यम बताया। वहीं शैलेन्द्र यादव ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा, “मैं दृष्टि की नहीं, दूरदृष्टि की परवाह करता हूं,” जिससे खिलाड़ियों में नया उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में डॉ. प्रिया शुक्ला एवं डॉ. माधवी की सक्रिय सहभागिता रही। खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत के विभिन्न विभागों की शिक्षिकाओं के बीच टग ऑफ वार का मुकाबला विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें डीपीजी डिग्री कॉलेज की टीम ने अपना दमखम दिखाया।
खेल प्रतियोगिताओं में आज प्रथम दिन बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, बॉलीवॉल, कबड्डी आदि प्रतियोगिताओं के मैच हुए। कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स कमेटी की कन्वेनर डॉ. उदिता कुंडु के मार्गदर्शन में किया गया। कमेटी मेंबर्स, शिक्षक और विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य एस.एस. बोकेन, रजिस्ट्रार अशोक गोगिया, डीन अकडेमिक्स डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. प्रिया शुक्ला (निदेशक, लॉ कॉलेज), अंजू भारद्वाज (डिप्टी डीन एवं वाणिज्य विभागाध्यक्ष), डॉ. रीना (भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष), डॉ. अनीता (जीवन विज्ञान विभागाध्यक्ष), डॉ. शालिनी (आईक्यूएसी प्रमुख) ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम का भव्य आयोजन स्पोर्ट्स कमेटी की कन्वेनर डॉ. उदिता कुंडु के मार्गदर्शन में किया गया। कमेटी मेंबर्स, शिक्षक और विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



