
file photo source: social media
राज्य स्तरीय महिला एवं युवा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि करेंगे शिरकत
महिला मॉक पार्लियामेंट का आयोजन गुरुग्राम विश्वविद्यालय में हिपा में आयोजित की जाएगी युवा मॉक पार्लियामेंट
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 27 जून। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार शनिवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे महिला मॉक पार्लियामेंट और दोपहर 12.15 बजे हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) में युवा मॉक पार्लियामेंट को बतौर मुख्यातिथि संबोधित करेंगे।
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य तथा युवा एवं महिलाओं को संसदीय प्रक्रियाओं की जानकारी देने और लोकतांत्रिक सहभागिता में उनकी भूमिका को मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुग्राम विश्वविद्यालय में यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा तथा हिपा में यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किया जाएगा।