Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 15 सितंबर। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी की टीम ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर जबरन वसूली, छीनाझपटी व मारपीट करने के मामले में 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अनिल निवासी बधाना राजस्थान ने पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी की टीम को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि वह भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करता है, उसके साथ एक गौरी शंकर नाम का व्यक्ति भी काम करता है। कुछ दिन पहले उसके फोन पर एक मिस कॉल आई, वापस काल करने पर एक महिला ने फोन उठाया और उनकी आपस में बात होने लगी। महिला ने उसको फरीदाबाद बुलाया, जिस पर वह 14 सितंबर को गौरी शंकर के साथ चाचा चौक फरीदाबाद आया। जहां पर वह महिला अपनी एक साथी महिला के साथ मिली, जो उनको अपने घर ले गई, जहां पर दो व्यक्ति आए और उसको जबरदस्ती कमरे में बंद कर दिया। फिर झूठे रे‘प केस में फंसाने का डर दिखाकर उससे 10,000 रुपये वसूल लिए, उसके साथ मारपीट की तथा मोबाइल छीन लिया। जिस शिकायत पर थाना सारन में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी पर्वतीय कालोनी की टीम ने फरीदाबाद निवासी महिला अभिलाषा (काल्पनिक नाम), प्रतिभा (काल्पनिक नाम) व दीपक तथा जिला अलवर के सोंख निवासी गौरीशंकर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि गौरी शंकर शिकायतकर्ता के साथ भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करता है जिसकी दूर की रिस्तेदारी में एक महिला अभिलाषा (काल्पनिक नाम) से जानकारी थी, यह महिला फरीदाबाद में रहती है। गौरी शंकर ने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर उस महिला को दिया था। जिसने इस मोबाइल नंबर को प्रतिभा (काल्पनिक नाम) को दे दिया। प्रतिभा ने शिकायतकर्ता के पास मिस कॉल की और उनकी बातें होनी शुरु हो गई। महिला ने शिकायतकर्ता को फरीदाबाद बुलाया, 14 सितंबर को शिकायतकर्ता गौरी शंकर के साथ फरीदाबाद आया, जहां से उनको अपने घर ले गई। योजना अनुसार आरोपी दीपक व एक अन्य व्यक्ति वहां पर आए और शिकायतकर्ता के साथ मापरीट की और उसके कपडे़ फाड़ दिए और झूठे दु‘ष्कर्म के केस का डर दिखाकर 10,000 रुपये वसूल लिए तथा शिकायतकर्ता का फोन भी छीन लिया। इस पूरे षडयंत्र में गौरी शंकर भी शामिल था।
सभी आरोपियों को न्यायलय में पेश किया गया, जहां से दोनों महिला और गौरी शंकर को नीमका जेल में बंद करने के आदेश पारित किए गए। वहीं, दीपक को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




