Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 21 नवंबर। जोनल अधिकारी मारुति कुंज ने आज मुंबई एक्सप्रेस वे पर पाया कि एक कार खड़ी थी। जिसके पास एक युवती परेशानी की हालत में खड़ी दिखाई दी। जोनल अधिकारी ने युवती से परेशानी का कारण पूछा जिसने बतलाया कि मैं गुरुगाम से सोहना की ओर जा रही थी कि मेरी कार का अचानक टायर पेंचर हो गया। मेरी मदद करें। मुंबई एक्सप्रेस वे काफी व्यस्तम सड़क मार्ग है। जोनल अधिकारी ने युवती व वाहन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने साथी एचकेआरएन कर्मचारी हरिओम की सहायता से पेंचर टायर को बदलवाया और महिला को राहत पहुंचाई। जिसके बाद युवती ने गुरुग्राम पुलिस का धन्यवाद किया।



