Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 21 नवंबर। पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के दिशानिर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 5 से 20 नवंबर तक ऑपरेशन ट्रैकडाउन चलाया गया। जिसके अंतर्गत् कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस ने 84 वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 320 आरोपियों को भी अन्य मामलों में गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 15 दिन में ऑपरेशन ट्रैकडाउन के अंतर्गत् कार्रवाई करते हुए वांछित 84 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन के दौरान फरीदाबाद पुलिस द्वारा 36 आरोपियों की हिस्ट्री शीट/पर्सनल फाइल खोली गई तथा देसी कट्टा-16, कारतूस-14 पिस्टल-2, चाकू-1, हीरोइन/स्मैक- 14.89 ग्राम और लगभग 7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि पुलिस की यह मुहिम न केवल कानून व्यवस्था को मजबूत करती है बल्कि आमजन में सुरक्षा के विश्वास को जाग्रत करती है। भविष्य में भी ऐसे अभियान इसी प्रकार लगातार जारी रहेंगे। अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा, गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।



