
गुरुग्राम, 17 फरवरी। शहर के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अजय अरोड़ा वर्ष 2025 के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गुड़गांव के प्रधान चुने गए हैं। डॉक्टर अरोड़ा और मानद सचिव डॉक्टर उमेश गुप्ता ने शुक्रवार को कल्याणी अस्पताल में अपनी नई कार्यकारिणी की पहली मीटिंग की। इसमें गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर वीरेंद्र यादव मुख्य अतिथि रहे और कल्याणी अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर सुभाष खन्ना विशिष्ट अतिथि रहे।
आईएमए हरियाणा के अध्यक्ष डॉक्टर महावीर प्रसाद जैन और संरक्षक डॉक्टर अशोक तनेजा भी विशेष रूप उपस्थित रहे। नई टीम ने कार्यभार संभाल लिया। साथ ही आगामी वर्ष के कार्यक्रमों का रोड मैप तैयार किया। टीम ने समाज में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करने का संकल्प लिया और विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्ग में बेहतर चिकत्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही। डॉक्टर राजेश कटारिया को वर्ष 2026 के लिए प्रधान चुना गया है। डॉक्टर वीरेंद्र यादव मुख्य संरक्षक और डॉक्टर सुशील खुराना और डॉक्टर एनपीएस वर्मा को संरक्षक बनाया गया है। टीम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर सुमित सिंह , उपाध्यक्ष डॉक्टर रविन्द्र गुप्ता और डॉक्टर इन्द्र मोहन रुस्तगी शामिल किए गए हैं। कोषाध्यक्ष डॉक्टर आर के जैन , संयुक्त कोषाध्यक्ष डॉक्टर सुनील बंसल और संयुक्त सचिव डॉक्टर धीरज गुप्ता , डॉक्टर आशीष लाल , डॉक्टर चेतना बंसल और डॉक्टर अभिषेक गोयल को जगह दी गई है। डॉक्टर अजय अरोड़ा ने बताया कि काम को सुचारू रूप से चलाने के लिए अलग -अलग समितियां बनाई गई हैं। इसमें महिला, खेल ,गुलाबी पंख , मीडिया , वित्त और सांस्कृतिक समितियां शामिल हैं।