
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 6 जून। 21 जून को मनाए जाने वाले “विश्व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस” को लेकर जून माह की शुरुआत में योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो जाती हैं । गुरुग्राम पुलिस लाइन में भी आज सुबह पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योग के लिए प्रेरित किया गया योग अभ्यास पाठशाला आयोजित गई।
विकास अरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त सहित गुरुग्राम के सभी पुलिस उपायुक्त, सभी सहायक पुलिस आयुक्त व गुरुग्राम पुलिस के कर्मचारी व उनके परिवार के लोग शामिल हुए। इस आयोजन में करीब 900 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिजन शामिल हुए। इस दौरान बताया गया कि योग के माध्यम से ही आज के इस तनाव पूर्ण वातावरण में शांत रहा जा सकता है। योग जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायता करता है
इस योगाभ्यास पाठशाला में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को योग करने की सही विधि, समय व विभिन्न योग की विधियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को बताया कि योग एक ऐसी विधि है जिसको नियमित रूप से किया जाए तो शरीर रोगमुक्त व स्वाथ्य बन जाता है। योग करने से मनुष्य को शारारिक बल के साथ मानसिक शान्ति व सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। योग करने के लिए किसी साथी की जरूरत नही होती मनुष्य अकेला भी योग अच्छी तरह से कर सकता है।
इस योगाभ्यास पाठशाला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योग की शक्ति व विशेषताएं बताते हुए उन्हें योग को अपनी जीवन शैली के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित करना है तथा योग के लिए अन्य लोगों को भी योग के महत्वों के बारे में जानकारियां देने के लिए भी प्रेरित किया।