स्पेशल अभियान के तहत 68861 चालकों का चालान
गुरुग्राम, 12 फरवरी। गुरुग्राम पुलिस ने एक से 31 जनवरी तक चालक बिना हेलमेट और पिलियन बिना हेलमेट नियमों की उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर अंकुश लगाने के लिए गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस ने जनवरी महीने में कुल 68861 चलान किए, जिसमें बिना हेल्मेट के 28557 चालकों के चालान किए जिन पर जुर्माना 2 करोड़ 85 लाख 57 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है और पिलियन बिना हेलमेट के 40304 चालान किए गए जिनकी कुल जुर्माना राशि 04 करोड़,03 लाख 04 हजार रुपए हैं। इस दौरान कुल 68861 चालान किए गए । इनकी कुल कीमत 6 करोड़ 88 लाख 61 हजार रुपए हैं।
गुरुग्राम पुलिस का मकसद सड़कों को सुरक्षित बनाकर होने वाले हादसो को रोकना है। यातायात पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए जनवरी 2025 शुरुआत से ही सड़क सुरक्षा माह मानाया गया है,जिसमें यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा आम जानकी सुरक्षा में विभिन्न जगहों जैसे मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, मुख्य चौक, चौराहा, स्कूलों, कंपनियां, ऑटो, टैक्सी यूनियन आदि में भी यातायात नियमों की जागरूकता पाठशालाओं का निरंतर आयोजन किया गया और करीब 6000 से अधिक लोगों को जागरूक किया जा चुका है। यातायात पुलिस गुरुग्राम ने वर्ष 2025 में इस अभियान को निरंतर जारी रखने के लिए अपने कमर कस रखी है ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाकर आमजन को होने वाली जान व माल के नुकसान होने से बचाया जा सके। वर्ष 22-23-2024 में सड़क हादसों में दोपहिया वाहन चालक या पैदल यात्री ने अधिक जान गवाई है। गुरुग्राम पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें, दोपहिया वाहन पर केवल दो ही लोग सफर करें, हेलमेट का प्रयोग करें, गलत दिशा में वाहन न चलाएं,भारी वाहन बाई लेन में चलाए, वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें व सभी यातायात नियमों का पालन कर जिम्मेदार चालक होने का दायित्व निभाए।




