
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 28 जुलाई। उत्तराखंड सांस्कृतिक एकता मंच सामाजिक संगठन ने रविवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर ‘एक जिंदगी एक पेड़’ की थीम पर सेक्टर 10 के उद्यान में पौधारोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सेक्टर 10 के पार्षद व समाजसेवी महावीर यादव और सेक्टर-9 के पार्षद अवनीश राघव ने किया।
जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं, बच्चे और सेक्टर 10 के आरडब्ल्यूए के सदस्यों व सेक्टरवासियों ने भी इसमें पूरे जोश के साथ भाग लिया। उत्तराखंड सांस्कृतिक एकता मंच पिछले 9 साल से लगातार गुरुग्राम में निरंतर ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्य कर रहा है। जिसमें रक्तदान शिविर, सफाई अभियान, पौधारोपण, मेधावी छात्रों का सम्मान, जरूरतमंद लोगों की सहायता, धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि सम्मिलित है। इन कार्यक्रमों के जरिए यह संगठन गुरुग्राम में नई पहचान बना रहा है। इसी क्रम में ‘एक जिंदगी एक पेड़’ के जरिए स्वच्छ पर्यावरण को लेकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 50 से ज्यादा पौधों को रोपित किया गया।
संगठन के अध्यक्ष मनोज भंडारी ने कहा कि प्रत्येक मानव को अपने जीवन में वृक्षों के महत्व को समझ कर जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। इस कार्य के लिए समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों विशेषकर महिला व बच्चों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। कार्यक्रम में संस्था के महासचिव रामेंद्र सिंह नेगी, उपप्रधान सुभाष बुडाकोटी, रमेश घिल्डियाल, हयात सिंह राणा, शिव प्रसाद बडोनी, सनत डोबरियाल, मेहरबान सिंह रौथाण, संदीप रावत, मनवर सिंह भंडारी, लक्ष्मण सिंह नेगी, जगमोहन नेगी, प्रमोद रावत, दीपक नेगी, अशोक नेगी, रोशन रावत ने भाग लिया। वहीं, महिला शक्ति के रूप हेमलता मिश्रा, कुसम जोशी, रश्मि बिष्ट, अंजली भंडारी, सुनीता रावत, निधि गुसाईं, संगीता जुयाल, सुनीता नेगी, रुचि नेगी, ज्योति शर्मा, वृंदा गौड़, रेणु गौड़, पार्वती नेगी, पुष्पा कंडवाल, हेमलता रावत, माला रौथाण, निकी घिल्डियाल ने कार्यक्रम में भाग लिया।