Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 19 जनवरी। नई दिल्ली स्थित NGO OneStage ने Altius Infra के CSR समर्थन से सेक्टर 37C, गुरुग्राम में असंगठित श्रमिकों के लिए एक सामाजिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया। “Warmth for Workers” शीर्षक वाली इस पहल का उद्देश्य कड़ाके की सर्दी के मौसम में असंगठित और मौसमी श्रमिकों को राहत प्रदान करना था। इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े असंगठित और मौसमी श्रमिकों को 200 शीतकालीन किट के साथ मेडिकल किट वितरित की गईं। प्रत्येक पारिवारिक किट में एक कंबल, पांच जोड़ी मोज़े, एक टोपी, एक मफलर, एक शॉल तथा एक आपातकालीन मेडिकल किट शामिल थी, जिसमें ORS, पट्टियां और चिकित्सीय आपात स्थितियों में आवश्यक बुनियादी दवाएं शामिल थीं।



