
नई दिल्ली, 31 जनवरी। यमुना में जहर के विवाद के बीच आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वजीराबाद पहुंचे। सैनी ने वहां पर मौजूद मीडिया को दिल्ली और हरियाणा का पानी दिखाया। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल दिल्लीवासियों को गंदा पानी पीने के लिए मजबूर कर रहे हैं।
वजीराबाद पहुंचे सैनी ने यमुना नदी के पानी का किया निरीक्षण और दिल्ली और हरियाणा के पानी को मीडिया को दिखाया। उन्होंने कहा कि मैं हरियाणा के पल्ला बॉर्डर का पानी पीकर आया हूं, लेकिन दिल्ली में गंदा पानी पीने के लिए लोगों को केजरीवाल ने मजबूर किया है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली का यही पानी जब हमें फरीदाबाद में मिलता है, तो ये पानी और भी गंदा हो जाता है जिससे लोगों को कैंसर जैसी बीमारियां हो रही हैं।