
नई दिल्ली, 16 जनवरी। गणतंत्र दिवस की परेड का रिहर्सल शुक्रवार से कर्तव्य पथ पर शुरू होगी। जिसको लेकर कल से कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। यातायात पुलिस ने इसको लेकर लेकर एडवाइजरी जारी की है। जिसमें लोगों से 17 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक कुछ रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दी है।
यह व्यवस्था 17, 18, 20 और 21 जनवरी तक लागू रहेगी। सुबह 10.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कुछ मार्ग पर जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। जिसमें कर्तव्य पथ-रफी मार्ग क्रासिंग, कर्तव्य पथ-जनपथ क्रासिंग, कर्तव्य पथ मानसिंह रोड क्रासिंग और कर्तव्य पथ सी हेक्सागन शामिल है। यातायात पुलिस ने उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली और दक्षिण दिल्ली से जाने वाले वाहन चालको को रिंग रोड, सराय काले खां, आइपी फ्लाईओवर, राजघाट, लाजपत राय मार्ग, मथुरा रोड, भैरों रोड, रिंग रोड, अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अत्तातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी है