Image source : social media
दिल्ली-एनसीआर : मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट हो सकती है। सुबह के समय यदि हवा शांत रही तो घना कोहरा छाने की संभावना है। आने वाले दिनों में एक बार फिर उत्तरी बर्फीली हवाएं चलेंगी, जिससे दिन और रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में बीच-बीच में ठंड बढ़ने की भी संभावना जताई गई है। वहीं, पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में व्यापक वर्षा हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के विभिन्न हिस्सों में रात और सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। इससे दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है, जिससे यातायात पर असर पड़ सकता है।



