
Bilkul Sateek News
गुरुग्राम, 24 जून। हरियाणा का कुख्यात शूटर रोमिल वोहरा दिल्ली हरियाणा बॉर्डर पर हुए एक एनकाउंटर में मारा गया।
अंबाला एसटीएफ के एनकाउंटर में मारे गए रोमिल वोहरा की गोली से दो सब इंस्पेक्टर प्रवीन और रोहन भी घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इनामी शूटर रोमिल ने हाल ही में 8 महीने में चार हत्याएं की थीं। रोमिल छोटी सी ही उम्र में अपराध की दुनिया में तेजी से आतंक का पर्याय बन गया था। हरियाणा और दिल्ली पुलिस लंबे समय से उसे सरगर्मी से तलाश रही थी।
आज सुबह पुलिस ने जब रोमिल को गिरफ़्तार करने की कोशिश की तो वह पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग वो मारा गया। यमुनानगर निवासी वोहरा ने हाल ही में कुरुक्षेत्र में शराब ठेकेदार शांतनु की हत्या की थी। इसके अलावा वह यमुनानगर के ट्रिपल मर्डर में भी वांछित था।
रोमिल राणा-नोनी गिरोह का सक्रिय शूटर था। काला राणा और नोनी राणा लॉरेंस गैंग से जुड़े हुए हैं। रोमिल करीब 8 महीने पहले इनसे जुड़ा था।