Bilkul Sateek News
पंचकूला, 14 जनवरी। विश्व पुस्तक मेला 2026 के लेखक मंच पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के चैयरमैन शत्रुजीत कपूर आई.पी.एस ऑनलाईन रूबरू हुए। लेखक मंच का संबोधन करते हुए उन्होने कहा कि विश्व पुस्तक मेला के मंच पर हरियाणा का पुस्तकालय अभियान पर विमर्श एक रचनात्मक पहल है। उन्होने बताया कि हरियाणा के तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री, भारत सरकार मनोहर लाल जी के मार्गदर्शन में बिजली विभाग द्वारा सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के तहत 22 अक्तूबर 2020 को हरियाणा के करनाल जिले के कांछवां में प्रथम पुस्तकालय उद्घाटन के साथ इस अभियान की शुरूआत हुई जो आज बिजली विभाग में 35 और पुलिस विभाग में 32 पुस्तकालय का संचालन हो रहा है। यह अभियान आज भी जारी है। उन्होने बताया कि पुस्तक संस्कृति के उन्नयन के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर वर्ष 2022 से अब तक चार वर्ष पंचकूला पुस्तक मेला, पानीपत में वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 में एनडीआरआई करनाल में निरंतर पुस्तक मेले का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट के निदेशक युवराज मलिक ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण की हरियाणा पुलिस की पहल पूरे देश के लिए मार्गदर्शक बन गई है।
आई एफ एस शिवपाल जी ने कहा कि किताबें ही हैं जो बेहतर मनुष्य का निर्माण करती हैं। उन्होने कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल की इस कार्य नीति को आगे बढ़ाते हुए वर्तमान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 24 दिसम्बर 2025 को 250 अटल पुस्तकालयों का लोकार्पण माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के कर कमलों से करवाया।
प्राचार्य दयाल सिंह कालेज डॉ. विनोद कुमार पालीवाल ने कहा कि प्रकृति रक्षा साहित्य रचना का आधार बन गई है। उन्होने कहा कि हरियाणा के तत्कालीन पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने पुस्तकालय स्थापना को अनुकरणीय कार्य बताया और वर्तमान पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने भी पुलिस बल के इस प्रयास को सामुदायिक पुलिस की आदर्श पहल बताना प्रशंसनीय है।
बेहतर पुस्तकालय संचालन के लिए लाईब्रेरी ईन्चार्ज को सम्मानित किया गया। मेन पुलिस लाईन गुरूग्राम से लाईब्रेरी ईन्चार्ज नवीन व उनकी सहायक निशा, भोंडसी लाईबेरी से ईन्चार्ज नवीन व उनकी सहायक अदिती, मानेसर से लाईब्रेरी से प्रीति को सम्मानित किया गया।




