
जींद, 25 दिसंबर। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने आज किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने लंबे समय तक किसानों के लिए संघर्ष किया है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता बराला ने कहा कि हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार 24 फसलों को एमएसपी पर खरीद रही है। इसके लिए सरकार अधिसूचना भी जारी कर चुकी है। बराला ने कहा कि पंजाब भी हरियाणा का बड़ा भाई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान भी किसान के बेटे हैं। उनको भी किसानों के बारे में सोचना चाहिए।
गृह मंत्री अमित शाह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि बयान पर लोग राजनीति कर रहे हैं। अमित शाह ने कोई अनुचित बात नहीं कही थी। कांग्रेस पर पलटवार करते हुए बराला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश का बहुत नुकसान किया है। भाजपा ने हमेशा ने डॉ. भीम राव अंबेडकर का सामान किया है।