
file photo source: social media
Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 17 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज दोपहर 2 बजे विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेंगे। उनकी सरकार का पहला बजट 2 लाख 5 हजार करोड़ रुपये का हो सकता है। यदि ऐसा हुआ तो ये राज्य के इतिहास का पहला बजट होगा जो दो लाख करोड़ से ऊपर का होगा।
पिछले साल तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 1 लाख 89 हजार करोड़ रु का बजट पेश किया था। इस बार साल 2025-26 के बजट में करीब 16000 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
बजट सत्र के दौरान गोहाना के मशहूर मातूराम हलवाई की जलेबी बंटेगी। इस बजट में महिलाओं के लिए 21 हजार रूपये महीने और 40 हजार नौकरियों की घोषणा हो सकती है।