Bilkul Sateek News
चंडीगढ़, 26 नवंबर। हरियाणा में स्वास्थ्य कर्मियों की पेन-डाउन स्ट्राइक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रखने के लिए पुख़्ता प्रबंध किए हैं।
हरियाणा सरकार की और से जारी एक बयान के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के एसीएस ने सिविल सर्जनों व पीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मरीजों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा सभी जिलों में ओपीडी और सभी इमरजेंसी सेवाएं चालू रखने के साफ निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान सभी कंसलटेंट, सभी कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले मेडिकल ऑफिसर की भी सेवाएं ली जाएंगी। हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए आरबीएसके के लगभग 400 डॉक्टरों को भी ओपीडी सेवाओं में ड्यूटी पर लगाया गया है।




