Bilkul Sateek News
रेवाड़ी, 26 नवंबर। रेवाड़ी के मोहल्ला कुतुबपुर वार्ड नंबर 24 स्थित बुध्दो माता चौक पर आज जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय संविधान के महत्व और डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर के योगदान पर प्रकाश डाला गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविन्द्र बलियाना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजीनियर कृष्ण कुमार, रेवाड़ी के एस.डी.एम. श्री सुरेश कुमार, और नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि रविन्द्र बलियाना (चेयरमैन, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग) ने संविधान के निर्माता डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को नमन करते हुए कहा, “संविधान सरकार के लिए गीता, रामायण और कुरान है। यह हमारे देश के लिए सर्वोच्च ग्रंथ है। बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर ने हमें जो मार्गदर्शन दिया है, वह किसी भी परिस्थिति में खत्म नहीं किया जा सकता। हम सभी को डॉ. अम्बेडकर के मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ को अपने जीवन में उतारना चाहिए। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही हैं, जिन्होंने देश में संविधान को महत्व देते हुए संविधान दिवस मनाना शुरू किया, ताकि देश का हर नागरिक संविधान में निहित अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जान सके।
डा. वंदना पोपली ने कहा कि भाजपा संविधान के सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह समर्पित है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ पर आधारित है, जो सीधे तौर पर हमारे संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता और समानता के मूल्यों को दर्शाती है। हमारा संविधान सिर्फ एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश के हर नागरिक को सामाजिक और आर्थिक न्याय दिलाने का संकल्प पत्र है। हमें जाति, लिंग या पंथ के भेद के बिना, सभी को समान अवसर दिलाने के लिए काम करना होगा। “संविधान हमें केवल अधिकार ही नहीं देता, बल्कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए मौलिक कर्तव्यों का पालन करने का भी संदेश देता है। सभी अतिथियों ने डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर संविधान को नमन किया। मुख्य अतिथि रविन्द्र बलियाना सहित सभी अतिथियों का भाजपा युवा नेता अजय रंगा की अगुवाई में पगड़ी और फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला उपाध्यक्ष धीरज यादव, प्रवीण शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अरनेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता पीपल, भाजपा नेता एडवोकेट मुकेश रंगा, कार्यालय प्रभारी सत्यपाल धूपिया, गीता देवी, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य के चौधरी रामनिवास समाजसेवी चौधरी शीशपाल, प्रजापत समाज के प्रधान संजय प्रजापत, कुतुबपुर के नंबरदार कपिल रंगा, जैलदार राजबीर यादव, पूर्व चेयरमैन विनीता पीपल, एडवोकेट दीपचंद यादव, रतनलाल सैनी, मनोज सैनी, हर्ष सैनी, भाजपा एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रेनू बाला, दीपक राव, जितेंद्र गुगलिया, सतीश प्रजापत, सुमंत कुमार, दीपेंद्र राव, प्रवीण राव, वेदप्रिय आर्य, जोगी समाज के प्रधान कालू जोगी, एडवोकेट मनीष रंगा, डा. परवेश रंगा, डा. मोहित रंगा, डा. सुनील तंवर, एडवोकेट कपिल रंगा, गौरव लोहट, एडवोकेट मयंक सिंह संजय सैनी और दारा सिंह भी मौजूद थे।




