Bilkul Sateek News
फरीदाबाद (अजय वर्मा), 31 जनवरी। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ऐसी शख्सियत थे, जिनके सिद्धांत से हर वर्ग के लोगों को फायदा मिला था। महापुरुष किसी एक जाति या एक धर्म के नहीं होते हैं। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल आज फरीदाबाद के सेक्टर 9 में महाराजा अग्रसेन की मूर्ति का अनावरण करने के लिए पहुंचे थे। जहां उनका भव्य स्वागत स्थानीय लोगों ने किया।
इस मौके पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश को असुरक्षित बता रहे हैं, अगर कांग्रेस की सरकार आ जाती तो प्रदेश सुरक्षित हो जाता, अब अगर इनका राज नहीं आया तो प्रदेश असुरक्षित लगता है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके नेताओं के बारे में कहा जाए तो उनकी करनी और कटनी में जमीन आसमान का अंतर है। अगर इतना ही है तो वह आ जाएं और डिबेट कर लें उनको बता देंगे कि उनके राज में क्या होता था और भाजपा का राज कैसे लोगों के हित में कार्य कर रहा है।
महाराजा अग्रसेन ने सबका साथ सबका विकास की बात कही थी आज भाजपा की सरकार भी सबका साथ सबका विकास पर काम कर रही है। महाराजा अग्रसेन की मूर्ति से युवाओं को और सभी समाजों को उनके सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा मिलेगी।



