Bilkul Sateek News
पटना, 29 अक्टूबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हम सब का लक्ष्य है।
सैनी आज यहां बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) संस्था के गौरवशाली 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि मुझे प्रतिष्ठित लोगों के बीच में आने का अवसर मिला ये मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि बिहार को एक ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा करना संस्था का संकल्प है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हरियाणा में भी यही संकल्प लिया है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा और बिहार का बहुत पुराना सांस्कृतिक रिश्ता है। हरियाणा में बिहार के श्रमिक भाइयों ने भी विकास को गति दी है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में हरियाणा और बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।



