file photo source: social media
Bilkul Sateek News
बहादुरगढ़, 2 जनवरी। रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का शौक जीजा-साले को असमय ही मौत के मुंह में ले गया। दोनों युवकों की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। राहुल (20) और रोहित बिहार के चंपारण जिले के निवासी थे। राहुल की लाश बीस टुकड़ों में बंट गई थी। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर कर परिजनों को सौंप दिया है।
पश्चिम चंपारण के सुदामा नगर निवासी रोहित टिकरी बॉर्डर स्थित हरिदास कॉलोनी में रहता था और अपने भाई नारद के साथ सैलून चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। राहुल रोहित के भाई नारद का साला था।
बुधवार शाम दोनों रेलवे ट्रैक के पास वीडियो शूट कर रहे थे। इस दौरान दिल्ली जा रही बरेली एक्सप्रेस तेज रफ्तार से आ गई। ट्रेन को आता देख दोनों संभल नहीं पाए और उसकी चपेट में आ गए। ट्रेन चालक ने सूचना रेलवे अफसरों को दी जिसके बाद जीआरपी टीम मौके पर पहुंची।



