
चंडीगढ़, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर कर्तव्य पथ पर एक बार फिर हरियाणा का गौरव दिखेगा। हरियाणा के सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग ने गणतंत्र दिवस के लिए खास झांकी तैयार की है। जो कि ‘स्मृद्ध हरियाणाः विरासत और विकास‘ थीम पर तैयार की गई है। झांकी में हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत से लेकर आधुनिकीकरण की झलक दिखेगी। झांकी में ‘खेलों का पॉवर हाउस हरियाणा‘ भी इस थीम का हिस्सा होगा।