
Bilkul Sateek News
चंउीगढ़: हरियाण में आज की सुबह कई दिनों बाद राहत लेकर आई। लगातार लग रहे कोहरे आज लोगों को कुछ राहत मिली। धूप खिलने से ठंड से भी राहत मिल गई। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहने का अनुमान है। तापमान में भी सुधार हुआ है। हालांकि, सुबह तड़के अब भी हलकी धुंध लग रही है।
मौसम साफ होने से सलोगों ने राहत की सांस ली है। हरियाणा में लगातार शीतलहर चल रही थी। शीतलहर के कारण लोग घरों में दुबके हुए थे। सुबह के वक्त घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। ऐसे में लोगों के काम भी प्रभावित रहे।
वहीं, घना कोहरा लगे रहने के कारण हादसों की खबरें भी सामने आई। कोहरा छंटने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय भी रफ्तार पकड़ेगा। अब तक सुबह और शाम के वक्त कोहरे के कारण हरियाणा में वाहन रेंगते नजर आ रहे थे। लेकिन, धूप खिलने से बड़ी राहत मिली है।