
हिसार : हिसार में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
आरोपी करण ने बताया कि उसके मृतक राजकुमार की पत्नी लक्ष्मी के साथ अवैध संबंध थे। दोनों ने मिलकर राजकुमार को रास्ते से हटाने प्लान बनाया। योजना के अनुसार, करण राजकुमार को अपने दो साथियों के साथ नहर पर ले गया। वहां उन्होंने राजकुमार को बाइक पर बांधकर पत्थरों से हमला किया और फिर उसे नहर में फेंक दिया।
पुलिस ने राजकुमार के शव को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी महिला समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है। बरवाला थाना प्रभारी तनुज के अनुसार, आरोपी करण मृतक राजकुमार की पत्नी के संपर्क में 6 महीने पहले आया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायगा।