
image file source: social media
Bilkul Sateek News
अंबाला: अंबाला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मां और मासूम बच्चे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार परिवार बाइक से शादी में जा रहा था। इस दौरान बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में आठ साल के मासूम बच्चे और 27 साल के की महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक सवार व्यक्ति और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के बागपत के सिलाना गांव निवासी आठ वर्षीय फैजान और 27 वर्षीय साजिदा के रूप में हुई है। बाइक सवार शहनवाज भी गंभीर रूप से घायल हो गया। नूरहसन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उसका बेटा शहनवाज, पुत्रवधू साजिदा अपने दोनों बेटों समर और फैजान के साथ अपने उत्तर प्रदेश के बढौत जा रहे थे।
बढौत में शहनवाज के साले की आज बरात आनी थी। शादी में शिरकत करने को वह परिवार सहित बाइक पर ही निकल गए थे। अंबाला सिटी के के समीप ही पुलिया पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसके चलते महिला और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। शहनवाज और उसका दूसरा बेटा समर भी गंभीर रुप से घायल हो गए। उनका अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।