
Shot from a gun comic style. Attack bullet attack. Pop art retro illustration
झज्जर, 9 फरवरी (विनीत नरूला)। जिला के एक गांव में मामूली कहासुनी को लेकर गोली चल गई। इस घटना में एक युवक के घायल हो गया है। उसे उपचार के लिए पहले झज्जर लाया गया,यहां से चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रैफर कर दिया। घायल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना बीती रात गांव खेड़ी आसरा में घटित हुई। यहां आशीष नामक युवक पर फायरिंग की गई। फायरिंग करने वाला उसका ही दोस्त था।
जानकारी अनुसार गांव खेड़ी आसरा में मोहित और आशीष आपस में दोस्त थे। वह घटना से एक दिन पहले कहीं पर शादी में थे। वहीं पर फोन पर हुई उनकी आपसी कहासुनी हो गई। फोन पर गाली-गलौच भी हुई। इसी घटना से आहत मोहित बीती रात देर शाम दोस्त आशीष के घर पहुंच गया। यहां मोहित ने आशीष पर फायर कर दिया और फरार हो गया। वह घायल हो गया उसे उपचार के लिए झज्जर के सरकारी अस्पात में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने घायल युवक के बयान भी दर्ज किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।