
भारत ने 4-1 से सीरीज जीती, अंग्रेजों ने 10.3 ओवर में 97 रन
भारत ने की इंग्लैंड पर दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज
मुंबई, 02 फरवरी। ओपनर अभिषेक शर्मा (135) की तूफानी पारी से इंग्लैंड उड़ गया। भारत ने शतकवीर शर्मा के दम 20 ओवर में नौ विकेट पर 247 का विशाल स्कोर बनाया। इंग्लैंड 10.3 ओवर में 97 रन ढ़ेर हो गया। इग्लैंड की ओर केवल फिल सॉल्ट का बल्ला चला। भारत ने इंग्लैंड से 4-1 सीरीज जीत ली। भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों के अंतर से हराकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज खेले गए इंग्लैंड ने पांचवें व अंतिम टी20 मैच में टॉस जीत कर भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया।लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। बेन डकेट को मोहम्मद शमी ने पारी के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। फिल सॉल्ट ने 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 55 रन बनाकर आउट हो गए, जबकि नौ बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने तीन विकेट चटकाए जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, रवि बिश्नोई को एक सफलता मिली। टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी हुई थी। संजू सैमसन ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपनी टीम के इरादे साफ कर दिए थे। वह सोलह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने दूसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी की, जिसे ब्रायडन कार्स ने तोड़ा। उन्होंने तिलक को अपना शिकार बनाया। वह 24 रन बनाकर लौटे। इस मैच में बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सात चौके और 13 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने दो, शिवम दुबे ने 30, हार्दिक पांड्या ने नौ, रिंकू सिंह ने नौ, अक्षर पटेल ने 15 रन बनाए। वहीं, रवि बिश्नोई और मोहम्मद शमी खाता भी नहीं खोल सके। इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने तीन और मार्क वुड ने दो विकेट चटकाए। इसके अलावा आर्चर, ओवरटन और आदिल रशीद को एक-एक सफलता मिली।भारतीय टीम ने अभिषेक की धमाकेदार पारी की मदद से महज 6.3 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे जो उसका किसी टी20 मुकाबले में सबसे कम गेंदों पर 100 रन पूरे करना है। इससे पहले टीम ने पिछले साल अक्तूबर में बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में 7.1 ओवर में 100 रन पूरे किए थे।